Thursday, December 20, 2012

बेटा कर रहा है आज बाप से हिसाब 
गिरेबान ही बचा है आप इसे बचाइये 

बूढ़े माँ बाप बोझ बन जाते हैं बच्चों पर कभी कभी 
जीवन के कडुवे सच को समय रहते समझ जाइए 

पूत के पाँव को पालने में संवारिये 
निकला नहीं समय नैतिकता का पाठ पढ़ाइये

भटकने से कुछ भी नहीं होता है हासिल 
मंजिल को पहले से ही तय कराइए

झुग्गियों में भी ज्ञान की दस्तक जरूरी है
बस्तियों के बच्चो को भी शिक्षा का हक़ दिलाइये

No comments:

Post a Comment